रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकंदरपुर(बलिया)। गुड सोसाइटी संस्था की ओर से रविवार को मोहल्ला बढ्डा दरगाह मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। और चिकित्सकों द्वारा उनको उचित परामर्श दिया गया। इस मौके पर डॉ0 मोहम्मद एहतेशाम (बीएएमएस बेंगलुरु, पीजीडीईएमएस पुणे) ने पीड़ित मरीजों की जांच की तथा उनको बीमारियों से बचने के तरीके भी बताए। यह कार्यक्रम सद्दाम खान उर्फ खान साहब के नेतृत्व में कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय जायसवाल ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और इसमें हम सभी को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपने आप को स्वस्थ रखने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सद्दाम हुसैन ने कहा कि हमारी संस्था गरीब तथा मजदूर लोगों के लिए हमेशा खड़ी है। उन्होंने बढ़ते हुए हृदय रोगों को चिंतनीय विषय बताते हुए कहा कि आज की जीवनशैली बहुत ही तनावपूर्ण एवम् अव्यस्थित है। जिसके चलते लोगों को हृदय संबंधित परेशानी ज्यादा होती है। इसलिए इससे बचने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करना होगा। इस कार्यक्रम का संचालन बंटी सर ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष राम नारायण गुप्ता, राजू तुरैहा, अजीमुल हक, मोहम्मद सैफुल्लाह, जावेद अंसारी, मास्टर सद्दाम हुसैन, अहमद रजा खान, लिजा मेडिकल स्टोर आदि मौजूद रहे ।