रिपोर्ट: विनोद कुमार
सिकंदरपुर(बलिया)। थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना के हर कर्मी के द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी कर्मियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। आज बारिश के लिए लोग लालायित हैं। अगर वृक्षारोपण के प्रति लोग जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगों को छुटकारा हो सकता है।
उन्होंने सभी कर्मियों से थाने परिसर में वृक्षारोपण कराकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि जल और जीवन की कल्पना वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक हैं।इसलिए सभी लोगों को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक व थाने के कर्मचारी गण चौकी इंचार्ज मालदा, मालदा चौकी के कर्मचारी गण चौकी कस्बा व कस्बा के कर्मचारी गण द्वारा वृक्षारोपण किया गया है।