रिपोर्ट: विनोद गौतम
सिकंदरपुर(बलिया)। सिकंदरपुर क्षेत्र के सिसोटार गांव में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। श्री मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा व नव चण्डी महायज्ञ कलश शोभा यात्रा निकली। बताया गया है कि यज्ञ स्थल से सैकड़ों नर-नारी अपने माथे पर कलश लेकर संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए मां सरयू नदी के तट पहुंचे। जहां पवित्र जल कलश में भरकर पुन: जय माता दी का नारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर श्री मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा व नवचण्डी महायज्ञ का श्री गणेश किया गया।
इस संबंध में यज्ञ के आयोजनकर्ता हेमंत राय ,श्री , सुनील राय , प्रेम बालिका राय आशीष राय ,आनन्द राय , उपेन्द्र राय ,आयुष राय ,अनिल राय व आचार्य भानू प्रकाश तिवारी , पण्डित बृजेश दूबे ,आशुतोष पाण्डेय , अशीष कुमार मिश्र आदि , ने बताया कि यह यज्ञ मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व सिसोटार गांव में सुख, शांति और कोरोना महामारी को रोकने के लिए आयोजित किया गया है।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य विश्वजीत तिवारी जी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण में शुद्धता आती है। सामाजिक सौहार्द बढ़ता है वहीं लोगों में भाईचारे की भावना का विकास होता है तथा कुरीतियों का नाश होता है।