@विनोद कुमार
सिकन्दरपुर,बलिय। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा के निर्देशन में खेजुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर मय हमराह व उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जिला बदर अभियुक्त सूरज यादव पुत्र धनराज यादव निवासी-पटपर थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सूरज यादव को जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल 2021 से 06 माह के लिये जिला बदर किया था। लेकिन 06 माह की अवधि पूर्ण होने से पहले ही अभियुक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर मिला। खेजुरी पुलिस उप्र गुंडा नि.अधि, 1970 धारा 10 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।