बलिया। शिक्षा क्षेत्र मनियर के कंपोजिट विद्यालय बिजलीपुर की शिक्षामित्र संगीता की तबीयत तीन-चार दिन से खराब थी। बुधवार को संगीता का निधन हो गया। इनके निधन पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, सहायक अध्यापक जयपाल सिंह यादव, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, शेषनाथ, अवध राज यादव, बृजमती, माया देवी, रीता यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री सतीश कुमार वर्मा व संजय कुमार यादव ने श्रद्धांजलि दी। उधर, शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्रावि पडरी पर तैनात शिक्षामित्र आशा देवी भी जिन्दगी की जंग हार गयी। चुनाव प्रशिक्षण के बाद इनकी तबीयत खराब हो गयी थी। उपचार के लिए उन्हें मऊ ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गयी। अनिल सिंह, जयप्रकाश, सुभाष, सरिका सिंह, अमला यादव, रूपचंद, राकेश यादव, विनोद यादव, निराला कुमार राव, रामबिलास यादव, भार्गव प्रसाद, द्वारिका प्रसाद आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।