सिकंदरपुर, बलिया। बलिया मार्ग के बहेरी चट्टी पर सड़क पार करते समय 55 वर्षीय महिला बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बहेरी निवासी रजिया देवी पत्नी जगदीश यादव गुरुवार की दोपहर में किसी कार्यवश घर से निकल कर सड़क के उस पार जा रही थी कि तेज गति से जा रहे बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। आसपास के इकट्ठा लोगों ने तत्काल रजिया देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।