sikanderpur live

सोनी म्यूजिक भोजपुरी ने किया कलाकारो को सम्मानित

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive

 


सिकन्दरपुर। सिकन्दरपुर में सरगम स्टुडियो में आयोजित सोनी म्यूजिक भोजपुरी ने अपने चैनल के प्रमुख गायक, गीतकार, संगीतकार व संयोजक को सोनी म्यूजिक भोजपुरी आॅवार्ड 2021 से सम्मानित किया । जिसके मुख्य अतिथि रहे सोनी म्यूजिक भोजपुरी के निर्माता गीतकार अभिषेक राव विद्यार्थी ने कलाकारो को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती वही सोनी म्यूजिक भोजपुरी सभी छोटे बडे़ कलाकारो को हमेशा से सम्मान करती रही है।

कलाकारों में गायक बब्लू बाबू , गायक राज टाईगर , गायक चंदन सिंह , गायक सुनील सरगम, गायक मनोज परदेशी , गीतकार राजभर अजीत, संगीतकार खुर्शीद सिकन्दरपुरी , गायक जितेन्द्र राज को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। सभी कलाकारो ने सोनी म्यूजिक भोजपुरी व निर्माता गीतकार अभिषेक राव विद्यार्थी को आभार व्यक्त किया और कलाकारो को आॅवार्ड देने के लिए धन्यवाद दिया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post