sikanderpur live

मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कराया आयोजन

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive

 


रिपोर्ट: विनोद कुमार

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर पुलिस चौकी रोड के समीप सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार की दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में मकर संक्रांति उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिस के मुख्य अतिथि लाल बचन तिवारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से शुरू हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत में (नगर संघ चालक) दिनेश वर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक माना जाता है। जोकि आंग्ल कैलेंडर के हिसाब से साल में सबसे पहला त्यौहार के रूप में हम लोग इसे मनाते हैं। 



इस त्यौहार को मनाने के लिए हमारे देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार के लोग विभिन्न तरीकों से मनाते हैं। अंत में अजय सिंह (सह नगर कार्यवाह) ने सभी का अभिवादन करते हुए, कहा कि यह कार्यक्रम हम लोग बिना किसी भेदभाव के मनाते हैं।इस दौरान दिनेश वर्मा (नगर संघ चालक), नायब सोनी (नगर कार्यवाह), मानिक चंद सोनी (नगर पालक),अजय सिंह (सह नगर कार्यवाह),कैलाश सोनी (नगर व्यवस्था प्रमुख) भिखारी लाल पटवा, रवीश श्रीवास्तव, आत्मानंद, अमरनाथ, स्वामीनाथ ,अशोक जी, गुलाब जी उर्फ नेता, रिंकी जायसवाल,  दिलीप जी, डॉ उमेशचंद्र, प्रयाग चौहान, गणेश सोनी, सर्वेश राय, जितेंद्र नेता, सत्य प्रकाश बरनवाल, दिलीप जी, अशोक कुमार आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक बंधु मौजूद रहे।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post