सिकन्दरपुर, बलिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डा. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि एकासर में समरसता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन वृतांत पर चर्चा कर उन्हें एक महान समाज सुधारक बताया। इस दौरान मास्क वितारण तथा सफाई अभियान भी किया। जिसमें सिकंदरपुर के एवीबीपी नगर उपाध्यक्ष डॉ पंकज मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब के जीवन से हर युवा को प्रेंरण लेना चाहिए।
उनका जीवन कष्टमय होने के बौजूद भी उन्होंने हिमालय की तरह अपना उचा कद बनाया और पूरे समाज को एक मूल मंत्र दिया शिक्षित बनो आगे बढ़ो। क्योंकि सिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसे हम समाज को और अपने आप को समरसता के बंधन में बांध सकते है। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं नें मास्क का वितरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक राय, मनीष कौंजिया, सोनू मिश्रा, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक कुमार ने किया।