sikanderpur live

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मनाया 18 वां स्थापना दिवस

book this side for ads Welcome to sikanderpurlive




सिकन्दरपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक चक ख़ान गांव के पंचायत भवन पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के द्वारा आज ही के दिन सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा को साक्षी मानकर पार्टी का गठन किया था। आज पार्टी अपना 18 वां स्थापना दिवस मना रही है। 


आज हम कार्यकर्ताओं को महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर संकल्प लेना चाहिए की पार्टी की जिस लिए स्थापना किया गया था, समाज में समता, स्वतंत्रता कायम करने के लिए उस पर आज हमको अडिग रहना चाहिए। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अपनी मशाल को जलाएं और एक एक घर में एक-एक कार्यकर्ता पैदा करें तभी हम लोगों की सार्थकता कायम रहेगी। 


आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उनके द्वारा हम लोगों के साथ विश्वासघात किया किया गया। चुनाव से पहले हमको साथ रखा गया और चुनाव के बाद हम को बाहर कर दिया गया। हम लाभ के लालची नहीं हैं कि हमको लाभ चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान हो वही हमारे लिए लाभ है। इसलिए हमने पार्टी की नीव रखी थी। वह आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमें पंगु कर दिया गया है। पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। 


कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर के नाम का नारा देकर यह साबित किया कि हम लोग एक हैं। एकता में ही संगठन है। इस अवसर पर विनोद तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप राजभर, बलिराम राजभर, बंगाली रावत, बड़े लाल चौहान, केदार राजभर, अनोखा देवी, उमाशंकर राजभर, देवनाथ राजभर, अनिल राजभर, मिथिलेश राजभर, कृष्णा गुप्ता, शहादत खान, जितेंद्र गुप्ता, सुनील राजभर, हरिंदर यादव, गुंजन राजभर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीव राजभरव संचालन प्रदेश रजनीश श्रीवास्तव ने किया।


For More Updates visit www.sikanderpurlive.com
For More Update visit sikanderpurlive
thanks for visiting sikanderpur live
For More Update visit sikanderpurlive
Previous Post Next Post