अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष |
सिकन्दरपुुर, बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक चांदमारी स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष रहे आरिफ अंसारी को जिला मंत्री के साथ ही सिकंदरपुर तहसील का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिकंदरपुर तहसील की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता को तहसील अध्यक्ष, लड्डन खान को तहसील महामंत्री, जितेंद्र राय को तहसील उपाध्यक्ष, हेमंत राय को कोषाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद तथा अभिषेक पांडेय को तहसील मंत्री तथा सुनिल कुमार शर्मा को आडिटर के पद पर मनोनीत किया है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।