सिकन्दरपुर(बलिया)। बिल्थरारोड मार्ग पर रविवार को देर शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में नगर निवासी ब्यापारमण्डल के जिलाध्यक्ष व भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए।उनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रयाग चौहान रविवार की शाम को किसी कार्यवश बिल्थरारोड की तरफ गए हुए थे। वह देर शाम को बाइक द्वारा वापस अपने घर जा रहे थे।वह विधायक आवास से जैसे ही कुछ दूर पर पहुंचे कि अचानक उनकी बाइक की एक तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दीया। जिस से उनकी बाइक असन्तुलित हो कर पलट गई।जिससे सड़क पर गिर कर वह घायल हो गए।
उनके घायल होने की सूचना पा कर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल रवि राय वाहन ले कर तत्काल मौके पर पहुंच गए। साथ ही घायल प्रयाग को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सी एच सी पहुंचाए जहां उनका इलाज चल रहा है।