![]() |
सुरेंद्र शर्मा |
सिकंदरपुर (बलिया)। मठिया निवासी सुरेंद्र नाथ शर्मा (पूर्व प्रवक्ता गांधी इंटर कॉलेज) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 3:00 बजे उनका निधन हो गया। 16 अगस्त 2020 से वे बीएचयू फिर पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान संघर्ष करते रहे। कल 21 सितंबर को वापस आने के बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए प्रातः 22 सितंबर को स्वर्ग सिधार गए। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण कार्य में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। उनके 3 पुत्र व एक पुत्री है।