![]() |
सभा |
सिकंदरपुर (बलिया)। कृषि बिल 2020 पास कराकर केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारो ने किसानों को गुलाम बनाने का काम किया है इसका परिणाम आने वाले 2 वर्षों के बाद दिखाई देने लगेगा। राजशाही जमाने की नीव इस बिल को पास करा कर मोदी और योगी की सरकार ने रख दी। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के धडसरा गांव में किसानों द्वारा आयोजित गोष्टी में कहीं।
उन्होंने कहा कि धीरे धीरे सरकारी क्रय केंद्र और मंडिया बंद कर दी जाएंगी। भंडारण की सीमा तोड़कर यह सरकार कालाबाजारी करने वालों की चांदी कर दी है। फसल कटाई के समय बिचौलिए ओने पौने दाम पर अनाज की खरीद कर भंडारण कर अपने हिसाब से अनाज का दाम तय कर बेचने का काम करेंगे। जिससे महंगाई चरम पर हो जाएगी। यह सरकार जहां किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही थी।
वही अब किसानों को बनधुआ मजदूर बनाने जा रही है।बैठक को डॉ०मदन राय,राम जी यादव,मुन्नीलाल यादव,वीर बहादुर वर्मा,शिव जी त्यागी,चन्द्रमा यादव, देवनारायण यादव आदि लोगो ने संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता सरदार वर्मा एवं संचालन अरविंद चौहान ने किया।