![]() |
बैठक |
सिकन्दरपुर। स्थानीय बस स्टैंड चौराहे के समीप चकखान स्थित विवाह भवन में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की बूथ स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यता विस्तार कार्यक्रम पर जोड़ देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सिकन्दरपुर संगठन प्रभारी विनोद तिवारी ने निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन एवं पार्टी की नींव होता है। मुख्य अथिति प्रदेश प्रमुख महासचिव रजनीश श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का जोर दिया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, राजन राजभर, कृष्णा गुप्ता, देवनाथ राजभर, अनिल राजभर, दिलीप राजभर, अमित, अरुण मौर्य आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: गोपाल प्रसाद