मृतक पत्रकार |
बलिया। जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना ग्राम में आज रात्रि हौसला बुलन्द बदमाशों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया। और चारों तरफ सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है। रतन सिंह की नया मकान रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है। सोमवार रात लगभग पौने 9 बजे रतन सिंह अपने पुराने मकान से नए मकान की तरफ लौट रहे थे कि बदमाशों ने दौड़ा लिया। वह भागते-भागते फेफना एक घर में घुस गए। लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी।