![]() |
बैठक में मौजूद कांग्रेसी |
सिकन्दरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन पर व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू के नेतृत्व में आज दिनांक 18 को सिकंदरपुर विधानसभा के अंतर्गत नवानगर ब्लॉक संगठन की बैठक गांधी आश्रम के सामने कन्या विद्यालय पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने किया। प्रभारी राज नारायण उपाध्याय उपस्थित थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए न्याय पंचायत से बूथ स्तर पर हमें जाना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा, जिससे कि 2022 में हम मजबूती से उत्तर प्रदेश में सरकार बना सके।आज से ही हमें लगना होगा जो हर एक न्याय पंचायत में जन संगठन जन अभियान के अंतर्गत गांव में जाकर इस फॉर्म को भरना है।
इसमें मुख्य रूप से राजेंद्र चौधरी, आनंद मिश्रा, मदन यादव, हृदयानंद पांडेय, परशुराम खरवार, देवेंद्र पांडेय, त्रिभुवन राय, प्रेम प्रकाश राय, अमरनाथ, नथुनी सिंह, मनीष गुप्ता, सदानंद सिंह, लड्डन खान आदि लोग उपस्थित थे।