बलिया - सपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के साथ ही आगे की योजनाओं पर रणनीति बनाई गई। इसके तहत जनपद के प्रभारी व विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ने 15 जून को पार्टी की तरफ से विशेष सदस्यता दिवस मनाने की रणनीति को सफल बनाने की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता ही होते है। ऐसे में आपके बिना कोई सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। इस विशेष सदस्यता अभियान के दिन ब्लाक स्तर पर प्रारंभिक सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। इसमें शीर्ष नेता से लेकर गांव स्तर पर कार्यकर्ता लग जाए। इस तिथि सभी पदाधिकारी ब्लाकों पर पहुंच कर अभियान में जुड़े कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जी जान से लगा जाना है। कार्यकर्ता पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित होगा तभी ऊंचाई पाई जा सकती है। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, गोरख पासवान, सुभाष यादव, डा. विश्राम यादव, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, राज मंगल यादव,श, मदन राय, उमेश कुमार, रामजी यादव, इरफान, अजय कुमार , शिवानंद यादव आदि मौजूद थे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व संचालन रामेश्वर पासवान ने किया।
रिपोर्ट- संतोष कुमार शर्मा